आपसी समन्वय से तय समय में एसआईआर फीडिंग प्रक्रिया को करें पूर्ण - जिलाधिकारी
26 Nov 2025, 03:59 PM
SIR: शत प्रतिशत समय से पूर्ण करने वाले अधिकारी कर्मचारी होंगे पुरस्कृत और सम्मानित
SIR कार्य का निरीक्षण करते जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग
बेधड़क News 24
चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप जनपद में सुपरवाइजर, बीएलओ एवं पंचायत मित्र सहित अन्य द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार तेजी से चल रहा है।बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने औचक भ्रमण कर संविलियन प्राथमिक विद्यालय चंदौली, कंपोजिट विद्यालय तियरा, अपर प्राइमरी स्कूल ठेकहा के विभिन्न बूथों का भ्रमण कर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की फीडिंग की जानकारी ली एवं मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार, सुपरवाइजर, बीएलओ एवं अन्य जुड़े लोगों से मतदाताओं को दिए गये गणना प्रपत्र को प्राप्त कर एवं फीडिंग करते हुए अपडेट करने की प्रक्रिया की जानकारी ली एवं भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार पूरी निष्पक्षता से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) अभियान कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि इस विशेष प्रागढ़ पुनरीक्षण कार्य में शत प्रतिशत गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करें और आस पास के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि सभी पात्र लोग सम्मलित हो सकें, कोई व्यक्ति छूटे न इसके लिए बीएलओ द्वारा भी घर-घर जाकर गणना प्रपत्र पर डोर टू डोर मतदाताओं से भरकर फीडिंग किया जा रहा है। इस विशेष प्रागढ़ पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो।
इसकी निगरानी हेतु जनपद के उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर देख-रेख सुनिश्चित किया जा रहा है जहां कोई समस्या हो रही है वहा पर सुलझाया जा रहा है।
चंदौली : माहौल बिगाड़ने वालो पर साइबर सेल की पैनी नज़र, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक मुस्लिम युवक पर मुकदमा दर्ज
पीडीडीयू नगर, चंदौली
बंगाल में भाजपा की जीत एक बड़ी जन-प्रतिक्रिया - रत्नाकर सिंह
गोरखपुर
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप व प्रदेश में चौदहवां स्थान पाने वाली रेखा बिंद को युवा समाज सेवी दुर्गेश सिंह ने भिक्षाटन कर दिया 11 हजार का आर्थिक सहयोग
चंदौली
धानापुर में भू माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाकपा (माले) ने जुलूस निकालकर जांच की मांग की
चंदौली
शादी का झूठा वादा करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सकलडीहा, चंदौली