ज्ञानोदय कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में प्रतियोगिता का आयोजन, मेधावियों ने लहराया परचम
25 Dec 2025, 06:30 PM
कंप्यूटर जीके प्रतियोगिता में निधि और विष्णुकांत ने मारी बाजी, प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे
प्रतिभागी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करते इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सतीश कुमार मौर्य व प्रतिभा सामाजिक संस्था के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार
बेधड़क News 24
जिला संवाददाता: अभिजीत श्रीवास्तव
अदलहाट (मिर्जापुर) | गरौंडी स्थित ज्ञानोदय कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार को कंप्यूटर विषय पर आधारित एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 75 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के डायरेक्टर सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करना और उन्हें भविष्य के लिए सशक्त बनाना है।इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की गई। 21 सितम्बर को आयोजित कंप्यूटर जीके प्रतियोगिता में उमाशंकर के पुत्र विष्णुकांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पन्नरू के पुत्र सूरज ने द्वितीय और संतोष कुमार चौरसिया की पुत्री शिवांगी चौरसिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 19 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में शिवानन्द यादव की पुत्री निधि यादव प्रथम स्थान पर रहीं, उमाशंकर के पुत्र विष्णुकांत ने द्वितीय और रमेश के पुत्र प्रद्युम्न ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, संस्थान से अपना कंप्यूटर कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रतिभा सामाजिक संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित प्रताप, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, शैलेश मौर्य सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी