कक्षा 8वीं की छात्रा लापता गांव के ही युवक पर अगवा कर फरार होने का आरोप, मुकदमा दर्ज
01 Feb 2026, 07:37 PM
परिजनों ने सकलडीहा कोतवाली में गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी और आरोपी युवक अलग-अलग जाति के हैं।
बेधड़क News 24
सकलडीहा (चंदौली)। कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण हो गया है। आरोप है कि उसी गांव का एक युवक किशोरी को अगवा कर फरार हो गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन रविवार तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।अपहृत किशोरी कक्षा 8 की छात्रा है। वह शनिवार सुबह घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।परिजनों ने सकलडीहा कोतवाली में गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी और आरोपी युवक अलग-अलग जाति के हैं। इस संबंध में कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि शनिवार को ही घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
धानापुर : यू-डायस में नाम जोड़ने के नाम पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप, अभिभावकों में आक्रोश
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली