चुनार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
21 Dec 2025, 06:41 PM
चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
बेधड़क News 24
जिला संवाददाता: अभिजीत श्रीवास्तव मिर्जापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चुनार थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के अनुक्रम में यह कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार, उप-निरीक्षक आशुतोष शुक्ला अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पिरल्लीपुर रेलवे अंडरपास के पास से संदीप शर्मा पुत्र स्व. सुभाष शर्मा, निवासी पचफोड़िया, थाना चकिया (जनपद चन्दौली) को रोका गया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से चोरी की एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। इतना ही नहीं, अभियुक्त की जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली