कोटेदार पर चार माह का राशन गबन का आरोप कोटा हुआ निरस्त
22 Dec 2025, 03:44 PM
जिलाधिकारी के निर्देश पर कोटेदार की दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया गया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अवही मे सस्ते गल्ले की दुकान का निरिक्षण करते नायब तहसील दिनेश शुक्ला और आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह
बेधड़क News 24
चंदौली के धानापुर विकासखंड के अवही ग्राम सभा में एक कोटेदार के खिलाफ चार माह का राशन गबन करने का गंभीर आरोप सामने आया है। राशन कार्ड धारकों की शिकायत पर हुई जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर कोटेदार की दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया गया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम सभा अवही के राशन कार्ड धारकों ने कोटेदार रामअवतार पर आरोप लगाया था कि उनसे चार माह के राशन के लिए अंगूठा लगवा लिया गया, लेकिन उन्हें राशन का वितरण नहीं किया गया। इस संबंध में शिकायतकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त जांच की। जांच में पाया गया कि उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप सही थे और विगत चार माह से अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन का वितरण नहीं किया गया था।
जांच के दौरान आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने आपूर्ति सहायक नितिन कुशवाहा के साथ निरीक्षण किया। मौके पर उचित दर की दुकान बंद पाई गई और विक्रेता रामअवतार से संपर्क नहीं हो सका। उनके पुत्र श्रवण कुमार ने फोन पर बताया कि वह अपनी बुआ के इलाज में व्यस्त हैं, लेकिन विक्रेता द्वारा छुट्टी के लिए कोई लिखित आवेदन कार्यालय में नहीं दिया गया था। इसके उपरांत उचित दर दुकान को सील कर दिया गया।
बाद में, उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार दिनेश शुक्ला और आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने सस्ते गल्ले की दुकान की सील खोलकर कोटेदार के पुत्र श्रवण कुमार की उपस्थिति में निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान में 40 कुंतल गेहूं और 60 कुंतल चावल कम पाया गया, जो कुल 100 कुंतल खाद्यान्न था।
इस मामले में धीना थाने में 100 कुंतल खाद्यान्न की कालाबाजारी करने और विभागीय निर्देशों की अवहेलना के आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करवाई गई है। इसके साथ ही दुकान का अनुबंध पत्र भी निलंबित कर दिया गया है।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली