चंदौली : धानापुर ब्लॉक के प्रहलादपुर ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन के दिवाल पर अंकित कराया वृत्तीय वर्ष 2025-26 का विकास कार्य, खूब हो रही चर्चा
09 Jun 2026, 03:34 PM
प्रधान आशुतोष सिंह ने बताया कि पदभार संभालने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास पहुंचाना रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के धन का उपयोग जनता के हित में होना चाहिए और इसकी जानकारी भी लोगों तक पहुंचनी चाहिए।
बेधड़क News 24
पारदर्शिता और विकास का मिसाल बना धानापुर का प्रहलादपुर गांव
चंदौली। जिले के धानापुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रहलादपुर आज पारदर्शिता, सुशासन और ग्रामीण विकास का एक उत्कृष्ट मॉडल बनकर उभरा है। ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह "मिंटू" के नेतृत्व में पंचायत ने विकास कार्यों के साथ-साथ वित्तीय पारदर्शिता को भी प्राथमिकता दी है, जिससे यह पंचायत क्षेत्र ही नहीं बल्कि जनपद और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना चुका है। ग्राम प्रधान द्वारा वर्ष 2025-26 में केंद्रीय वित्त, पंद्रहवां वित्त, राज्य वित्त पंचम, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि सहित विभिन्न सरकारी मदों से प्राप्त विकास निधियों और उनके व्यय का पूरा विवरण पंचायत भवन की दीवारों पर सार्वजनिक रूप से अंकित कराया गया है। इस पहल से ग्रामीणों को पंचायत की आय-व्यय और विकास कार्यों की जानकारी सहजता से उपलब्ध हो रही है। करीब 2500 की आबादी, 1500 मतदाताओं और 315 परिवारों वाले प्रहलादपुर ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। ज्ञात हो कि पंचायत को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दो बार जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा मॉडल यूथ ग्राम के रूप में भी पंचायत को दो बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। विकास कार्यों और नवाचारों के लिए पंचायत को जिला तथा केंद्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह की कार्यशैली अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनकी सबसे बड़ी पहचान पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही है। पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों तथा खर्च की गई धनराशि का संपूर्ण विवरण सार्वजनिक किए जाने से ग्रामीणों का विश्वास और मजबूत हुआ है। प्रधान आशुतोष सिंह ने बताया कि पदभार संभालने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास पहुंचाना रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के धन का उपयोग जनता के हित में होना चाहिए और इसकी जानकारी भी लोगों तक पहुंचनी चाहिए। इसी सोच के तहत पंचायत के आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया गया है।गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, वहीं पंचायत भवन में भी आधुनिक सुविधाओं का विकास किया गया है। यही कारण है कि प्रहलादपुर विकास और नवाचार के कार्यों को लेकर लगातार चर्चा में बना रहता है। उल्लेखनीय है कि ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में हुए व्यापक विकास कार्यों ने गांव की तस्वीर बदल दी है और प्रहलादपुर आज क्षेत्र के अन्य गांवों के लिए एक आदर्श मॉडल बनकर उभरा है।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली