सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन वज्रपात में 5 गिरफ्तार
13 Jun 2026, 07:54 PM
सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ और उकसाऊ सामग्री प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत चकिया पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बेधड़क News 24
चकिया (चंदौली)। सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ और उकसाऊ सामग्री प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत चकिया पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रुप बनाकर भड़काऊ पोस्ट और गीत प्रसारित कर लोगों में आक्रोश फैलाने तथा कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे थे। पूर्व में दर्ज मामलों और खुफिया जानकारी के आधार पर चिन्हित किए गए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जयकांत यादव, अभिषेक कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, रणजीत यादव और राहुल कुमार शामिल हैं। सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में ये आरोपी संगठित गिरोह बनाकर पुनः इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए गए तो इनके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।पुलिस का सख्त संदेशचंदौली पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि सोशल मीडिया की आड़ में समाज में नफरत फैलाने, धार्मिक या सामाजिक भावनाओं को भड़काने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।गिरफ्तारी करने वाली टीमइस कार्रवाई में चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह तथा हेड कांस्टेबल सुहेल अहमद की प्रमुख भूमिका रही।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली