चंदौली : यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में 3690 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 5 सचल दलों द्वारा परिक्षा केंद का किया गया निरिक्षण
18 Feb 2026, 07:23 PM
कुल 82 केन्द्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें बेसिक विभाग से कुल माध्यमिक शिक्षा विभाग से कुल 2165 कक्ष निरीक्षक लगाये गये। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पायी गयी।
बेधड़क News 24
चंदौली। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० प्रयागराज की हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आज प्रारम्भ हुई।
परीक्षा के प्रथम पाली में हाई स्कूल की हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 31715 में 29429 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 2286 अनुपस्थित रहे द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट की हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 32040 में 30636 उपस्थित रहे। जबकि 1404 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 05 गठित सचल दलों द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों पर चक्रमण किया गया। जिले में 1735 अध्यापकों के साथ कुल 82 केन्द्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें बेसिक विभाग से कुल माध्यमिक शिक्षा विभाग से कुल 2165 कक्ष निरीक्षक लगाये गये। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पायी गयी। परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने दी है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली