चंदौली : धानापुर थाना क्षेत्र के सीतापोखरी बाजार में खुलेआम बिक रहा नशीला पदार्थ गांजा, पुलिस अनजान
11 Apr 2026, 01:37 PM
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार धानापुर थाना क्षेत्र के अलगभग आधा दर्जन गांवों प्रमुख बाजारों में नशीले पदार्थ गांजा, चरस की बिक्री बेरोकटोक हो रही है।
बेधड़क News 24
चंदौली। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के सीतापोखरी बाजार में एक पान के दुकान के पीछे गोमती लगा कर खुलेआम गांजा की बिक्री की जा रही है। शनिवार के सुबह बेधड़क न्यूज 24 (न्यूज पोर्टल) कि टीम ने स्टिंग ऑपरेशन किया तो सच्चाई सामने आई। और गांजा बेचने और बेचवाने वाला दोनों व्यक्तियों की तस्वीरें कैमरा में कैद हो गई। रुपए 40, 60, 120 की पुड़िया में गांजा की बिक्री हो रही है। जिसकी जानकारी आम नागरिक को भी है फिर पुलिस इस बात से अंजान कैसे बनी है। यह पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे है। लोगो में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार धानापुर थाना क्षेत्र के अलगभग आधा दर्जन गांवों प्रमुख बाजारों में नशीले पदार्थ गांजा, चरस की बिक्री बेरोकटोक हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस काले कारोबार में पुलिस की संलिप्तता भी है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली