चंदौली : एकौनी गांव के सिवान में मिला युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका से फैली दहशत
23 Apr 2026, 12:43 PM
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से यहां लाकर जलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
बेधड़क News 24
चंदौली। जनपद में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब अलीनगर थाना क्षेत्र के एकौनी गांव के सिवान में एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ। करीब 28 वर्षीय युवक का शव बाउंड्री के भीतर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार आज सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल पहचान नहीं हो सकी।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से यहां लाकर जलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
निर्माणाधीन न्यायालय भवन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
चंदौली
धानापुर : कवलपुरा में आकाशीय बिजली से एक किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धानापुर, चंदौली
अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ कि सहेपुर गांव में लाखों की लागत से बना मार्ग धंस गया
धानापुर, चंदौली
हद है :- चोरी लिखवा दो, लूट का मुकदमा लिखा तो हो जाऊंगा सस्पेंड
प्रयागराज
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले
लखनऊ