60वीं यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में चंदौली जनपद ओवर आल चैंपियन, अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स के जिलाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने दी बधाई
04 Jan 2026, 06:44 PM
अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स के जिला अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह व सचिव सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि भविष्य में वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।
चैंपियन ट्राफी के साथ खिलाड़ी
बेधड़क News 24
चंदौली। झांसी में रविवार को आयोजित 60वीं उत्तर प्रदेश स्टेट क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रदेश भर से आए प्रतिभाशाली एथलीटों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और अपनी खेल क्षमता का शानदार प्रदर्शन कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच चंदौली जनपद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
खिलाड़ियों ने अनुशासन, कड़ी मेहनत और उच्च स्तरीय खेल भावना का परिचय देते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। ओवरऑल चैंपियन बनने पर अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि चंदौली के खिलाड़ी निरंतर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। ज्ञात हो कि इससे पूर्व 24 नवंबर को धानापुर में अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग का जनपद स्तरीय आयोजन सफलतापूर्वक कराया गया था। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया मॉडल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य किशोरियों को एथलेटिक्स एवं अन्य खेलों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। जिसमें सफल प्रतिभागियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और चैंपियन बनी। खेल प्रेमियों ने चंदौली के खिलाड़ियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी