चंदौली : माहौल बिगाड़ने वालो पर साइबर सेल की पैनी नज़र, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक मुस्लिम युवक पर मुकदमा दर्ज
05 May 2026, 06:10 AM
आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले की पहचान कर कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसी कोई भी सामग्री सोशल मीडिया पर आदान प्रदान न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे और शांति व्यवस्था भंग हो। ऐसा करने वाले के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बेधड़क News 24
चंदौली। पीडीडीयू नगर में चल रहे अतिक्रमण को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज विजय राज की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 353 (1) (c) और सूचना प्रोद्यौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 के धारा 67 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस संबंध में पीडीडीयू नगर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर Aftab Alam नामक आईडी से एक पोस्ट डाली गई थी। जो सामाजिक माहौल बिगाड़ने और दो समुदायों में दंगा भड़काने को प्रेरित कर रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज विजय राज के तहरीर के बाद पोस्ट डालने वाले युवक के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। उधर, इस संबंध में पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल की पैनी नजर है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले की पहचान कर कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसी कोई भी सामग्री सोशल मीडिया पर आदान प्रदान न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे और शांति व्यवस्था भंग हो। ऐसा करने वाले के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली