धानापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सीतापोखरी इकाई के व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को भव्य रूप से आयोजित हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा की व्यापारी देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था का रीढ़ होता है। व्यापारी कभी भी अपना उत्पीड़न बर्दाश नहीं करेगा। किसी व्यापारी का सरकारी या निजी स्तर पर शोषण होता है तो सरकार तथा जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है की इस समस्या को दूर करने का काम करें। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि और जिला महामंत्री चन्द्रेश्वर जायसवाल ने व्यापार मण्डल को बारी-बारी से शपथ दिलाई। इसके पूर्व मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत अग्रहरि, विशिष्ट अतिथि अशोक केशरी, राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, सतीश गुप्ता, बिरजू अग्रहरि, संजीव जायसवाल, गुलाब साहू, अजहर खान, गुरदीप सिंह ने सीतापोखरी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन किया और व्यापार मंडर के पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रीकांत सिंह, छविनाथ यादव, श्यामनारायण गुप्ता, छोटन खान, गामा यादव, अंगद यादव, श्रीनाथ यादव, संतोष जायसवाल, जीत यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, अंकित यादव, शुभम जायसवाल, राजू सहित अन्य उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पिंटू यादव व चिरौंजी जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।

किसने किस पद का लिया शपथ
अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, महामंत्री राजू खान, कोषाध्यक्ष सुमित बरनवाल उपाध्यक्ष भोला जायसवाल, पिंटू यादव, ओसामा खान, शादाब हाफ़ी, राशिद खान मंत्री मोनू जायसवाल, मीडिया प्रभारी राजेश मौर्या, संगठन मंत्री गुलशन सिंह, संयोजक पुनीत बरनवाल, संरक्षक के रूप में श्रीकांत सिंह, छविनाथ यादव, श्यामनारायण गुप्ता, छोटन खान, केदार यादव, गामा यादव, श्रीनाथ यादव, रमाकांत यादव, रामदरश विश्वकर्मा सहित अन्य ने संरक्षक के रूप में शपथ ली।
युवा मंडल अध्यक्ष पद के रूप में दिनेश चंद्र यादव, उपाध्यक्ष जीत यादव युवा महामंत्री पप्पू जायसवाल, संतोष जायसवाल, मनीष जायसवाल, शकील खान, आकिब खान, पिंटू मौर्या, देवेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू गुप्ता, अंकित यादव सहित अन्य ने युवा पद की शपथ ली।