जनगणना-2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु बैठक सम्पन्न
10 Apr 2026, 05:58 PM
उन्होने उप जिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र पर तिथिवार तहसीलदार/नायब तहसीलदार की उपस्थिति नामित करेंगे और स्वयं भी निरीक्षण करेंगे।
बेधड़क News 24
जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
जनगणना में जन कल्याण, जनपदवासी करें सक्रीय सहभागिता - जिलाधिकारी
चन्दौली। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जनगणना-2027 विषयक जिला स्तरीय समन्वय समिति से सम्बन्धित कार्यों को ससमय पूर्ण कराने के सम्बन्ध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 16 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 की समयावधि में संबंधित तहसील पर आयोजित किया जायेगा। स्वगणना का कार्य 07 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जायेगा। 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से जनगणना-2027 राष्ट्रीय कार्य में सक्रीय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया है। उन्होने जनपद वासियों से स्व गणना पोर्टल डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण की अपील किया है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों को प्रगणक/सुपरवाइजर के रूप में कार्य करने हेतु प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों की सूची जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों यथा तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी को उपलब्ध करा दी जायें।
इस कार्य में लगे कार्मिक सेवानिवृत्ति की तिथि दिनांक 31 मार्च 2027 के पूर्व नहीं रहें। एवं महिला कार्मिक प्रसूता अवकाश या चाईल्ड केयर अवकाश पर हो को इस कार्य में शामिल न करें।
जनपद में मकान सूचीकरण ब्लाकों की मैंपिंग एवं गठन के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करने के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मकान सूचीकरण ब्लाकों के गठन की कार्यवाही शासन के निर्देशानुसार शीघ्र पूरी कर ली जायें। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तहसील स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था उपखण्ड के उप जिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी द्वारा समय से सुनिश्चित करते हुए प्रशिक्षण का कार्य 16 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ कर निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर लिया जाये, ताकि प्रथम चरण के स्वगणना का कार्य दिनांक 07 मई से पोर्टल पर प्रारम्भ होने एवं 22 मई से 20 जून तक मकानों की गणना कराने के पूर्व कार्मिकों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जा सकें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण स्थल के चयन के पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि प्रशिक्षण स्थल पर पी0पी0टी0 के संचालन हेतु एल0ई0डी0/प्रोजेक्टर, इंटरनेट, पावर बैकअप, बिजली/जनरेटर, पानी, ताजे आहार, स्वल्पाहार की उपलब्धता हो। प्रशिक्षुओं को आहार एवं स्व अल्पाहार की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कर लें। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रशिक्षण स्थलों का भ्रमण करते रहेंगे और खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने अधिकारिता क्षेत्र के उप खण्ड के प्रशिक्षण केन्द्र पर निश्चित रूप से उपस्थित रहेंगे और अपने अधिनस्थ कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे।
उन्होने उप जिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र पर तिथिवार तहसीलदार/नायब तहसीलदार की उपस्थिति नामित करेंगे और स्वयं भी निरीक्षण करेंगे।
बैठक में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार,उपजिलाधिकारी चकिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला पंचायतीराज अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में 69 केंद्रों पर 15 जून तक होगी गेहूं खरीद, समर्थन मूल्य ₹2585 प्रति क्विंटल, बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी गेहूं की खरीद
चंदौली
जनगणना-2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु बैठक सम्पन्न
चंदौली
शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं हुई तो विद्यालयों में करेंगे कलमबंद हड़ताल - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदौली
चंदौली
सेवा कार्यों को गति देने के लिए, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर चंदौली जिले के 13 स्थानों पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
चंदौली
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में 120 किशोरियां हुई लाभान्वित
चहनियां, चंदौली