करी गांव निवासी आशीष यादव (शेरू) से मारपीट व अवैध वसूली के खिलाफ खुशबू किन्नर, बाबूलाल विश्वकर्मा सहित 8 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
22 Apr 2026, 08:39 PM
बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बेधड़क News 24
चंदौली। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज बाजार में मारपीट और पैसे मांगने के आरोप से जुड़ा एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धानापुर थाना क्षेत्र के करी गांव निवासी आशीष यादव पुत्र पंकज यादव ने तहरीर में बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने भाई आशुतोष के साथ बाजार गए थे। उसी दौरान कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया, जिसमें उनके साथ मारपीट हुई और उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद आशीष को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर खुशबू किन्नर, बाबूलाल विश्वकर्मा सहित अन्य 8, 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191 (2), 109 (1), 110, 115 (2), 118 (1), 352 और 351 (3) में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
निर्माणाधीन न्यायालय भवन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
चंदौली
धानापुर : कवलपुरा में आकाशीय बिजली से एक किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धानापुर, चंदौली
अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ कि सहेपुर गांव में लाखों की लागत से बना मार्ग धंस गया
धानापुर, चंदौली
हद है :- चोरी लिखवा दो, लूट का मुकदमा लिखा तो हो जाऊंगा सस्पेंड
प्रयागराज
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले
लखनऊ