भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए 24 जून को निकलेगा कैंडिल मार्च
22 Jun 2026, 05:16 PM
सर्व समाज भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए अदलहाट में 24 जून 2026, बुधवार को सायं 6 बजे निकालेगा कैंडिल मार्च
बैठक में उपस्थित सर्व समाज के लोग
बेधड़क News 24
अदलहाट (मिर्जापुर)| अदलहाट में सोमवार को सर्व समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए 24 जून 2026, बुधवार को सायं 6 बजे कैंडिल मार्च निकाला जाएगा।बैठक में वक्ता गौरीशंकर सिंह ने कहा कि भरत तिवारी दलित एवं पिछड़े समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी मृत्यु को लेकर समाज के लोगों में गहरा दुख एवं आक्रोश है। इसी क्रम में उनकी आत्मा की शांति तथा न्याय की मांग को लेकर सर्व समाज द्वारा कैंडिल मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया गया।वक्ता आशीष द्विवेदी ने बताया की निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैंडिल मार्च अदलहाट बाजार स्थित गांधी चबूतरा से प्रारंभ होकर शर्मा रोड के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः गांधी चबूतरा पर पहुंचकर समाप्त होगा। आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।बैठक में अंकुर सिंह राजपूत, दीपू सिंह,अजय सिंह,रुद्रांश द्विवेदी,धीरज तिवारी,अभय तिवारी, डॉ गंगेश्वर प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली