भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए निकला कैंडिल मार्च, न्याय की उठी मांग
24 Jun 2026, 08:53 PM
भरत तिवारी अमर रहे,भरत तिवारी के हत्यारों को फाँसी दो नारों से गूंजा अदलहाट बाजार। सर्व समाज ने भरत तिवारी के न्याय की निष्पक्ष माँग की।
कैंडिल मार्च में शामिल सर्व समाज के लोग
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर) | अदलहाट क्षेत्र में बुधवार की शाम सर्व समाज के तत्वावधान में भरत तिवारी की आत्मा की शांति एवं न्याय की मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चबूतरा पर भरत तिवारी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।इसके बाद हाथों में मोमबत्तियां लिए लोगों ने बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि देते हुए न्याय की मांग संबंधी भरत तिवारी अमर रहे,भरत तिवारी के हत्यारों को फाँसी दो नारे भी लगाए।कैंडिल मार्च गांधी चबूतरा से प्रारंभ होकर अदलहाट बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः गांधी चबूतरा पर पहुंचकर संपन्न हुआ।कैंडिल मार्च के समापन के बाद गाँधी चबूतरा पर मीडिया को संबोधित करते हुए गौरीशंकर सिंह ने कहा कि भरत तिवारी समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। उनकी मृत्यु से समाज के लोगों में गहरा दुख व्याप्त है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।यदि माँग पूर्ण नहीं होती है तो सर्व समाज बिहार पहुँचकर आन्दोलन करेगा।वक्ता आशीष द्विवेदी ने कहा कि सर्व समाज के लोग भरत तिवारी के मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं तथा संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा रखते हैं।कार्यक्रम में अंकुर सिंह राजपूत, दीपू सिंह, अजय सिंह, रुद्रांश द्विवेदी, धीरज तिवारी, अभय तिवारी, डॉ. गंगेश्वर प्रसाद द्विवेदी, संघर्ष सिंह, राजेश,हरिओम पाण्डेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए निकला कैंडिल मार्च, न्याय की उठी मांग
मिर्जापुर
भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए 24 जून को निकलेगा कैंडिल मार्च
मिर्जापुर
धानापुर: सीतापोखरी बाजार में व्यापार मंडल का गठन, जेपी यादव अध्यक्ष तो गुलशन सिंह बने संगठन मंत्री
धानापुर, चंदौली
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली