चंदौली : फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र से नौकरी हथियाने का मामला, शिक्षक पर मुकदमा
20 Sep 2026, 07:09 AM
खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर सदर कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग अब शिक्षक को अगस्त 2014 से दिसंबर 2025 तक दिए गए करीब 68.81 लाख रुपये के वेतन की रिकवरी की तैयारी में है।
AI GENERATED PHOTO
बेधड़क News 24
वेतन के रूप में मिले 68.81 लाख रुपये की होगी वसूली, नियुक्ति पहले ही निरस्त
चंदौली। फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी शिक्षक की नौकरी हासिल करने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर सदर कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग अब शिक्षक को अगस्त 2014 से दिसंबर 2025 तक दिए गए करीब 68.81 लाख रुपये के वेतन की रिकवरी की तैयारी में है।
मामला वाराणसी के ललपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हाशिमपुर निवासी रमेश प्रसाद से जुड़ा है। अभिलेखों के मुताबिक उनकी नियुक्ति 14 अगस्त 2014 को चंदौली सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कांटा में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी।
शैक्षिक अभिलेखों की जांच के दौरान प्रमाणपत्रों पर संदेह हुआ। विभाग की ओर से 29 जनवरी 2026 को शिक्षक को मूल अभिलेखों और नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों के साथ बीएसए कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद दोबारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वह कार्यालय नहीं पहुंचे। जांच में शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद विभाग ने शिक्षक की नियुक्ति निरस्त कर दी। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी डॉ. राजेश चतुर्वेदी की ओर से सदर कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीएसए सचिन कुमार के अनुसार, फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में कार्रवाई के साथ ही अब तक किए गए वेतन भुगतान की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार संबंधित शिक्षक को करीब 11 वर्षों में 68.81 लाख रुपये वेतन के रूप में भुगतान किया गया है।
चंदौली : फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र से नौकरी हथियाने का मामला, शिक्षक पर मुकदमा
चंदौली
धानापुर : यू-डायस में नाम जोड़ने के नाम पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप, अभिभावकों में आक्रोश
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली