सामाजिक एकता और सम्मान के लिए संगठित होने का आह्वान
09 Aug 2026, 05:55 PM
मुख्य वक्ता डॉ. आशा पाण्डेय ने कहा कि समाज के लोगों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। संगठन किसी व्यक्ति विशेष की पहल नहीं, बल्कि समाज में आई नई सोच का परिणाम है।
सवर्ण सम्मान संगठन के कार्यक्रम में उपस्थित सवर्ण समाज के लोग
बेधड़क News 24
मिर्जापुर | सवर्ण सम्मान संगठन की बैठक रविवार को फतेहपुर स्थित एक होटल में हुई। इसमें सवर्ण समाज की एकजुटता, सम्मान, अधिकारों और सामाजिक उत्थान को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद दूर कर एकजुटता के साथ सामाजिक हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता डॉ. आशा पाण्डेय ने कहा कि समाज के लोगों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। संगठन किसी व्यक्ति विशेष की पहल नहीं, बल्कि समाज में आई नई सोच का परिणाम है। समाज के लोगों को आपसी सामंजस्य और सहयोग के साथ आगे बढ़ना होगा।आशीष द्विवेदी ने कहा कि सवर्ण समाज को एकजुट करने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के उद्देश्य से संगठन का गठन किया गया है। संगठन किसी राजनीतिक दल या विशेष विचारधारा से जुड़ा नहीं है। सामाजिक एकता मजबूत करना और सम्मान की रक्षा करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।आदित्य सिंह अंकुर ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और समन्वय से संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील किया अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह ने कहा कि मीरजापुर में सवर्ण समाज की बड़ी आबादी है। संगठित होकर समाज के उत्थान के लिए प्रभावी तरीके से कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल करना और आरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना नागरिकों का अधिकार है। संगठन की ओर से यूजीसी के नियमों, आरक्षण व्यवस्था और ईडब्ल्यूएस से जुड़े प्रावधानों में बदलाव की मांग को लेकर आवाज उठाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि संगठन किसी विवाद का हिस्सा बनने के बजाय शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से समाज के हितों के लिए कार्य करेगा।अध्यक्षता सुजीत सिंह ने तथा संचालन सीतेश द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर डॉ. गंगेश्वर प्रसाद द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, धीरज सिंह, दिव्यांशु पाण्डेय, प्रसून सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अभिनव तिवारी,आदित्य सिंह अंकुर, शुभम,दीपू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली