सकलडीहा तहसील में कैबिनेट मंत्री ने लगवाया वाटर कूलर, सहुलियत
23 May 2026, 08:07 PM
तहसील के अधिवक्ता और वादाकारियों के साथ राजस्व कर्मियों को गर्मी में शीतल पेयजल के लिये परेशान नही होना पड़ेगा। शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की ओर से हीट वे को देखते हुए एक बड़ी साइज की वाटर कूलर लगवाया गया।
तहसील में वाटर कूलर लगवाते एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार सहित अधिवक्ता
बेधड़क News 24
सकलडीहा। तहसील के अधिवक्ता और वादाकारियों के साथ राजस्व कर्मियों को गर्मी में शीतल पेयजल के लिये परेशान नही होना पड़ेगा। शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की ओर से हीट वे को देखते हुए एक बड़ी साइज की वाटर कूलर लगवाया गया। वाटर कूलर लगने से अधिवक्ता सहित तहसील के सभी लोगों को काफी सहुलियत होगी।कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बीते दिनों डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं की मांग पर वाटर कूलर लगवाने का आश्वासन दिया था। जिससे गर्मी में अधिवक्ता सहित अन्य वादाकारी और तहसील कर्मियों को शीतल पेयजल के लिये परेशान नही होना पड़े। इस क्रम में कैबिनेट मंत्री ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से सुबह एसडीएम को वाटर कूलर उपलब्ध कराया। डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष जर्नादन मिश्रा और महामंत्री आशुतोष मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थित में उचित व सुरक्षित स्थान पर वाटर कूलर लगवाया गया। मंत्री के इस पहल का तहसील प्रशासन के साथ अधिवक्ताओं ने आभार प्रकट किया। एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार अनुराग सिंह ने कहा कि वाटर कूलर लगने से तहसील के अधिवक्ता सहित वादाकारी व राजस्व कर्मियों को काफी सहुलियत होगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिवगोबिंद सिंह,अजय कुमार सिंह,सुरेन्द्र कांत मिश्रा,विजय प्रताप सिंह,सुरेश यादव,विपिन यादव,अंकित तिवारी,आशुतोष सिंह,दुर्गेश सिंह,राजकुमार सिंह,राजेश पासवान,रवि तिवारी, सहित अन्य अधिवक्ता रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54 वां जन्मदिन बांसफोडवा बस्ती के लोगों के साथ मनाया
चहनियां, चंदौली
पौधे मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं - अरुण जायसवाल
चहनियां, चंदौली
थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत ली शपथ, मानव जीवन में नशा से नुकसान को गिनाया
धानापुर, चंदौली
एनकाउंटर में ढेर असद की तरह हो बाकी हत्यारों का भी हाल, सूर्या की मां का आया पहला बयान; उठाई एक और बड़ी मांग
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
हर्ष : आशुतोष सिंह (मिन्टू) बने ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के प्रदेश सचिव
चंदौली