बीएसए सचिन कुमार ने दो स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षक को नोटिस, वेतन अवरुद्ध
27 Jan 2026, 06:25 PM
बीएसए सचिन कुमार ने दोनों विद्यालयों में छात्रों से संवाद कर शिक्षा के स्तर के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।
बेधड़क News 24
चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने मंगलवार को जनपद चंदौली के विकास खंड बरहनी स्थित दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इनमें प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर और कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर शामिल हैं। उन्होंने शासन की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की और शैक्षिक गुणवत्ता को परखा।
निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर में अध्यापक आशीष कुमार मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से उनकी निरीक्षण तिथि का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
बीएसए सचिन कुमार ने दोनों विद्यालयों में छात्रों से संवाद कर शिक्षा के स्तर के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर में बच्चों के साथ दोपहर के भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की जांच की गई, जो मीनू और मानक के अनुसार संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के समय विद्या कुमारी और मंजू यादव दोनों विद्यालयों में निपुण आकलन कर रही थीं। कक्षा 2 और 5 के बच्चों से बातचीत की गई और उनसे प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर बच्चों द्वारा संतोषजनक दिए गए। बीएसए ने दोनों विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण एमडीएम संचालन, परिसर, शौचालय और कक्षा-कक्ष की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली