चंदौली(ब्यूरो रिपोर्ट ) जिले में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह भर्ती एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा की जा रही है, जिसके तहत विभिन्न विकास खंडों में तिथिवार शिविर लगेंगे।यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत की जाएगी। जिले के चकिया ब्लॉक में 24 और 26 दिसंबर को, चंदौली ब्लॉक में 2 और 3 जनवरी को, बरहनी ब्लॉक में 5 और 6 जनवरी को तथा शहाबगंज ब्लॉक में 7 और 8 जनवरी को भर्ती शिविरों का आयोजन होगा। प्रत्येक विकास खंड में दो दिवसीय शिविर लगेगा।डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय और भर्ती अधिकारी वी.के. सिंह ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह कंपनी सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षित सभी प्रशिक्षुओं को भी प्रशिक्षण देती है और पूरे भारत व विदेशों में सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करती है। इन शिविरों में मुख्य रूप से सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी।जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर के अनुसार, सुरक्षा सैनिक पद के लिए शारीरिक मापदंड निर्धारित किए गए हैं। इसमें उम्मीदवार की लंबाई 167.5 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर (फुलाव के साथ), उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच और वजन 56 किलोग्राम से अधिक तथा 90 किलोग्राम से कम होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास अनिवार्य है।सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवार का इंटर पास होना आवश्यक है। इसके लिए लंबाई 170 सेंटीमीटर, उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उम्मीदवार देखने में होनहार होना चाहिए।इच्छुक और योग्य बेरोजगार युवा निर्धारित तिथियों पर अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खंडों में आयोजित शिविर में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए 350 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के लिए जौनपुर भेजा जाएगा।प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, उन्हें सरकारी और गैर-सरकारी स्थानों पर सुरक्षा कार्यों के लिए स्थायी तैनाती दी जाएगी। इनमें वाराणसी और लखनऊ के प्रसिद्ध होटल, मंदिर, रेलवे मेट्रो, अस्पताल, काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या मंदिर जैसे स्थान शामिल हैं। नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

image
ट्रेनिंग के बाद चयनित अभ्यर्थी