ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने SIR कार्य को ससमय पूरा करने का दिया निर्देश, आधा दर्जन गांवों में SIR कार्य प्रगति को जाना
05 Dec 2025, 06:10 PM
समय से SIR कार्य पूरा करने का ब्लॉक प्रमुख ने दिया निर्देश कहा कि SIR कार्य डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता...
खड़ान गांव में SIR कार्य प्रगति को परखते प्रमुख अजय सिंह साथ में बीडीओ विजय कुमार
बेधड़क News 24
ब्लॉक प्रमुख ने SIR कार्य जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
धानापुर (चंदौली)। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने भ्रमण कर SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को घर-घर चल रहे सर्वे, जनसांख्यिकीय सूचनाओं के संग्रह, दस्तावेज़ सत्यापन तथा अपलोडिंग प्रक्रिया की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट ली। निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख ने स्पष्ट कहा कि SIR कार्य डबल इंजन सरकार के सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी तय समयसीमा में घर-घर जाकर SIR फार्म भरें। परिवार विवरण, पात्रता की जांच और आवश्यक दस्तावेजों का फ़ील्ड स्तर पर सटीक सत्यापन अनिवार्य है। सर्वे में एकत्र किए गए डेटा को तत्काल पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि अगले चरण की कार्रवाई समय पर हो सके। क्षेत्रीय अधिकारियों को टीमों के साथ नियमित बैठक कर प्रगति की समीक्षा करनी चाहिए। ग्रामीणों को सर्वे के उद्देश्य और महत्व के बारे में स्पष्ट जानकारी देकर सहयोग लेने पर भी विशेष जोर दिया गया। ब्लाक प्रमुख ने यह भी कहा कि SIR रिपोर्ट गांवों में चल रही विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं और आधारभूत आवश्यकताओं की वास्तविक तस्वीर सामने लाती है, इसलिए यह कार्य विकास योजनाओं की दिशा तय करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
ऐसे में कर्मचारियों को फील्ड वेरिफिकेशन में पूरी पारदर्शिता और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि विमल सिंह दादा, दुर्गेश सिंह, बबलू सिंह, बीएलओ, पंचायत स्टाफ और अन्य संबंधित कर्मचारी साथ रहे। ब्लाक प्रमुख ने सभी टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे की रफ्तार बढ़ाने और निर्धारित समय में इसे पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली