धानापुर क्षेत्र के अमादपुर गांव में साइबर ठगी का शिकार बना BLO, लिंक भेज उड़ाए पैसे
05 Dec 2025, 10:15 PM
डीपीआरओ आफिस का हवाला देकर साइबर ठगो ने BLO के खाते से उड़ाए पैसे
BLO से हुई ठगी
बेधड़क News 24
धानापुर (चंदौली)। शुक्रवार को साइवर ठगो ने बीएलओ के खाते से चौबीस सौ निन्यानवे रूपये उड़ाया। घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गई। ज्ञात हो कि सर्व प्रथम ठगो ने बीएलओ झब्बु पाल के मोबाइल पर फोन करके डीपीआरओ आफिस का हवाला दिया और (SIR) एसआईआर की कार्य मे कितना प्रगति हुआ, इसके बारे मे जानकारी लिया। साथ ही बीएलओ द्वारा पैसा अभी जमा नही किए जाने पर नाराजगी जताई।
शाम लगभग साढ़े छः बजे साइबर ठगो ने अमादपुर गांव निवासी बीएलओ झब्बु पाल के मोबाईल पर फोन किया। उस समय मोबाइल घर पर था और झब्बु पाल जैसे ही किसी कार्य से बाहर निकले। वैसे ही फोन की घंटी बजी और तेरह वर्षीय बेटे ने फोन को उठा लिया। डीपीआरओ आफिस का हवाला देते हुए ठगो ने एसआईआर के बारे मे वार्ता करके बीएलओ के बेटे को उलझाया। नौ हजार पांच सौ रूपये का लिंक भेजने की बात कही। इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करने को कहा। बेटे ने जैसे ही लिंक को टच किया। साइबर ठगो ने अपने मकसद मे कामयाब हो गए और फोन से चौबीस सौ निन्यानवे रूपये उड़ा दिया। बीएलओ झब्बु पाल ने कहा कि थोड़े देर बाद जब मै घर मे गया तो बेटे की आप बीती सुनने के बाद जब एकाउन्ट देखा तो चौबीस सौ निन्यानवे रूपये गायब मिला। जिसका आनलाईन आवेदन साइबर पुलिस को दिया।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली