चुनार तहसील में धान खरीद की समस्याओं को लेकर भाकियू ने एसडीएम से की मुलाकात, त्वरित समाधान की मांग
29 Dec 2025, 02:48 PM
धान खरीद की समस्याओं को लेकर भाकियू ने एसडीएम से की मुलाकात
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी उपजिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए
बेधड़क News 24
मिर्जापुर | भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी चुनार से मुलाकात की और तहसील क्षेत्र में धान खरीद के दौरान किसानों को हो रही विकट परेशानियों से अवगत कराया। किसान नेताओं ने प्रशासनिक ढिलाई पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि धान खरीद की वर्तमान व्यवस्था से किसान बेहद परेशान हैं और उनके हितों की अनदेखी की जा रही है।यूनियन ने मुख्य रूप से रजिस्ट्रेशन सत्यापन की नई प्रक्रिया पर सवाल उठाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पूर्व में रजिस्ट्रेशन का सत्यापन ऑनलाइन माध्यम से सुगमता से हो जाता था, किंतु अब इसे लेखपालों के अधीन किए जाने से अनावश्यक विलंब हो रहा है। इसके अतिरिक्त सत्यापन के समय धान की वास्तविक मात्रा को कम आंकने की शिकायतें भी मिल रही हैं, जिसके समाधान हेतु लंबित पड़े सभी पंजीकरणों का तत्काल और पारदर्शी सत्यापन कराने की मांग की गई है।समस्याओं की गंभीरता को रेखांकित करते हुए जिला अध्यक्ष ने अवगत कराया कि क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान का समय पर उठान नहीं हो पा रहा है, जिससे केंद्रों पर भारी मात्रा में अनाज जमा है और नई खरीद प्रभावित हो रही है। साथ ही कई केंद्रों पर बोरों के अभाव के कारण तौल का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। भाकियू ने मांग की है कि केंद्रों से धान का उठान तेज किया जाए और पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाए ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े।इस महत्वपूर्ण वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, विंध्याचल मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह और जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में मंडल कार्यकारिणी सदस्य मुकुटधारी सिंह, परशुराम मौर्य, राजेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, विजय सिंह, प्रदीप कुमार सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष राम प्यारे सिंह के साथ संतोष कुमार, अनिल सिंह, बाबा यादव, राम सिंगर सिंह, नंदलाल पटेल, मिथिलेश कुमार एवं छोटू कुमार सहित दर्जनों किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली