भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
25 Jun 2026, 07:29 PM
क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे दिलीप पटेल को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर गुरुवार को भाजपा मंडल जमालपुर के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया
पूर्व मंडल महामंत्री जोशी पटेल भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मनाते खुशी
बेधड़क News 24
(मीरजापुर), 25 जून। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे दिलीप पटेल को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर गुरुवार को भाजपा मंडल जमालपुर के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि दिलीप पटेल के संगठनात्मक अनुभव एवं कार्यकुशलता का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह उर्फ बंटू ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अदलहाट किशोर सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री जोशी पटेल, किसान मोर्चा के जिला मंत्री छोटेलाल त्रिपाठी, सुभाष राय, सुखपाल सिंह, मनीष कुशवाहा, रामजनम कुशवाहा, शिवपूजन पासवान, रामसेवक पाल, अखिलेश त्रिपाठी, राजकुमार पटेल एवं राजकुमारी विश्वकर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली