कार से टकरा के बाइक सवार की मौत
26 Nov 2025, 01:23 PM
घर के जरूरी काम से धानापुर बाजार जा रहे थे नेकनामपुर के उपेंद्र सिंह पीछे की ओर से आई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकराकर पलट गई
धानापुर के निदिलपुर गांव के समीप खाई में पलटी कार व जांच करती पुलिस
बेधड़क News 24
थाना क्षेत्र के धानापुर-चहनियां मार्ग पर निदिलपुर गांव के सामने मंगलवार को एक अनियंत्रित कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। वहीं कार चालक कार में सवार एक अन्य युवक और दो महिलाओं सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।नेकनामपुर गांव निवासी प्रभुनाथ सिंह के 57 वर्षीय पुत्र उपेंद्र सिंह घर से किसी जरूरी काम को लेकर धानापुर बाजार जा रहे थे। वे अभी निदिलपुर गांव के सामने ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही कार यूपी 65 ई एक्स 5934 अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे खाई में पलट गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बिलजी का एक पोल भी चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दिया। दुर्घटना के दौरान कार में एक अन्य युवक और दो महिलाओं सहित चार लोग सवार थे। जो दुर्घटना के बाद फरार हो गए। बुरी तरह से घायल उपेंद्र को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते मे उपेंद्र की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई। उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। फिलहाल कार को जब्त कर उसके स्वामी का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष के तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली