जल जीवन मिशन के तहत जनपद में हो रहा बड़ा घोटाला - मनोज सिंह डब्लू
13 Mar 2026, 07:49 PM
आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है, जिसमें जल निगम के साथ ही जिले के जिम्मेेदार प्रशासनिक अधिकारी, सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से इन्कार नहीं किया जा सकता।
बेधड़क News 24
आपरेटरों की समस्या को लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक
चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को एक बार फिर जल निगम कार्यालय जा धमके। इस दौरान उन्होंने जल निगम कार्यालय पर जल जीवन मिशन के तहत ठेका प्रथा के जरिए रखे गए आपरेटर कम चौकीदारों की समस्याओं को फिर से उठाया। एसडीएम से हुई टेलीफोनिक वार्ता में उन्हें जानकारी दी गई कि आपरेटरों की समस्याओं के निदान के लिए जिलाधिकारी, एक्सईएन व ठेका प्राप्त कम्पनियों के अधिकारियों के बीच मीटिंग हो रही है। चार दिन में इस मामले में ठोस पहल होने की पूरी संभावना है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जिले में बनी पानी टंकियों पर रखे गए आपरेटर कम चौकीदारों से पांच हजार रुपये में चौबीसों घंटे ड्यूटी ली जा रही है। यह न केवल श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है, बल्कि अमानवीय भी है। यह लापरवाही सीधे तौर पर जल निगम के अफसरों व जिला प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करती है। ठेका प्राप्त कम्पनी को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर अधिकारी कार्यवाही करने से बच रहे हैं। आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है, जिसमें जल निगम के साथ ही जिले के जिम्मेेदार प्रशासनिक अधिकारी, सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से इन्कार नहीं किया जा सकता। बताया कि करीब एक लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया जा रहा है। क्योंकि कम्पनी को पानी टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन बिछाने के साथ ही घर-घर जल पहुंचाने एवं 10 साल तक उसके रखरखाव एवं संचालन के लिए कम्पनियों को ठेका आवंटित है। बताया कि किसी कम्पनी को 17 हजार करोड़ तो किसी को 23 हजार, 27 हजार करोड़ आवंटित है। इतनी बड़ी धनराशि जनता के टैक्स से इसलिए इन कम्पनियों को दी गई है, ताकि वे लोगों के घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचा सके। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी जिले के किसी भी गांव में घरों तक पानी पहुंचने का काम नहीं हुआ है और आगामी पांच साल निर्माण व पाइप बिछाने में बीत जाएंगे, जिससे जनता के टैक्स का एक लाख करोड़ यूं ही पानी में बह जाएगा। पूर्व विधायक ने चेताया कि यदि 17 मार्च को आपरेटरों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसी दिन आंदोलन की रणनीति तय होगी और उसे तत्काल अमल में लाया जाएगा। साथ ही जल निगम द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार का भी परत दर परत खुलासा करने का काम होगा। इस प्रकरण में एक्सईएन जल निगम ने भी मामले में 17 मार्च तक उचित कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिया है।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली