निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी नायरा एनर्जी का Rs. 5.30 महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम भी Rs.3 बढ़े, आम लोगों की बड़ी चिंता
26 Mar 2026, 02:27 PM
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और तेल से जुड़े ठिकानों पर हमलों की वजह से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित वित हुई हुई है। खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्म्यूज़ जैसे अहम समुद्री रास्ते पर दबाव बढ़ने से कच्चे तेल की आवाजाही पर असर पड़ा है। यही कारण है कि भारत जैसे आयात-निर्भर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में धीरे-धीरे उछाल देखने को मिल रहा है।
बेधड़क News 24
Petrol diesel price hike : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम Rs. 5.30 प्रति लीटर और डीजल के दाम Rs. 3 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं, खासकर पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा है।
वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और तेल से जुड़े ठिकानों पर हमलों की वजह से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित वित हुई हुई है। खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्म्यूज़ जैसे अहम समुद्री रास्ते पर दबाव बढ़ने से कच्चे तेल की आवाजाही पर असर पड़ा है। यही कारण है कि भारत जैसे आयात-निर्भर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में धीरे-धीरे उछाल देखने को मिल रहा है।
चेक करें अपने शहर के पेट्रोल रेट
अगर शहरों की बात करें तो हैदराबाद में पेट्रोल Rs. 107.46 प्रति लीटर के साथ सबसे महंगा बिक रहा है, जबकि कोलकाता और मुंबई में भी कीमतें Rs. 100 के पार पहुंच चुकी हैं। वहीं बैंगलोर, चेन्नई और भुवनेश्वर जैसे शहरों में भी पेट्रोल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। एनसीआर में गुड़गांव और नोएडा में कीमतें थोड़ी कम जरूर हैं, लेकिन यहां भी बढ़ोतरी का असर साफ दिख रहा है। आइए चेक करें चार्ट-
शहर - कीमत (रु. प्रति लीटर)
हैदराबाद - 107.46, कोलकाता - 105.41, मुंबई - 103.54, बेंगलुरु - 102.92, भुवनेश्वर - 101.19, चेन्नई - 100.80, गुरुग्राम - 95.57, नोएडा- 95.16
रोवर्स-रेंजर्स प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का भव्य उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी नायरा एनर्जी का Rs. 5.30 महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम भी Rs.3 बढ़े, आम लोगों की बड़ी चिंता
नई दिल्ली
करीं गांव के भोला यादव नहीं रहे, 100 वर्ष के उम्र में लिए अंतिम सांस
धानापुर, चंदौली
सिद्धेश्वरम अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन
सकलडीहा, चंदौली
बस संचालक राजकुमार यादव उर्फ मुट्टुन कि हत्या में शामिल महुअर कला निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान की तलाश तेज, विवेचना में सहयोग से भागने व अन्य घटना को अंजाम देने का मिल रही सुगबुगाहट
धानापुर, चंदौली