यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चंदौली के नए एसपी बने आकाश पटेल, वर्तमान एसपी आदित्य लांग्हे का फिरोजाबाद हुआ तबादला
30 Mar 2026, 08:06 PM
वहीं चंदौली के वर्तमान एसपी आदित्य लांघे का तबादला फिरोजाबाद जिले में बतौर एसपी किया गया है। उनके कार्यकाल के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम कदम उठाए गए थे, जिसकी सराहना भी हुई।
बेधड़क News 24
चंदौली। शासन स्तर पर किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में गोमती जोन में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आकाश पटेल को चंदौली का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। आकाश पटेल वर्तमान में पुलिस उपायुक्त (अपराध) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे और उनकी कार्यशैली को तेज-तर्रार एवं प्रभावी माना जाता है। ये राज्यपाल के OSD भी रह चुके हैं। वहीं चंदौली के वर्तमान एसपी आदित्य लांघे का तबादला फिरोजाबाद जिले में बतौर एसपी किया गया है। उनके कार्यकाल के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम कदम उठाए गए थे, जिसकी सराहना भी हुई।
एस.एस कॉन्वेंट स्कूल की पूर्व छात्रा काजल ने रचा इतिहास, IIT ROORKEE में M.Tech हेतु हुई चयनित
धानापुर, चंदौली
धानापुर : चार वर्षों से फरार एक वारंटी अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
धानापुर, चंदौली
विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने सहित अन्य जुर्म में 38 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, धर पकड़ में जुटी पुलिस
धानापुर, चंदौली
चंदौली में ओवरलोड वाहनों पर टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन, 1 जुलाई से अवैध स्कूली बसों के खिलाफ चलेगा महाअभियान
चंदौली
प्रदेश महामंत्री बनने पर दिलीप पटेल से मिले भाजपा मंडल नरायनपुर के मीडिया प्रभारी
मिर्जापुर