महाशिवरात्रि पर्व पर देर शाम तक चला भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम
15 Feb 2026, 07:19 PM
फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन व महत्वपूर्ण पर्व है। हम सभी को आस्था में विश्वास करना चाहिए
बेधड़क News 24
चहनियां (चंदौली)। क्षेत्र के सेवई का पुरवा (महादेवा) में महाशिवरात्रि के अवसर पर अतिप्राचीन बाणेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार को सुबह कांवरियों द्वारा बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी मां भागीरथी गंगा तट से स्नान कर जल लाकर भक्तजनों द्वारा जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व श्रृंगार कर पूजन अर्चन व हवन किया गया। दोपहर में सांस्कृतिक भोजपुरी लोकगीत बिरहा सम्राट विजय लाल यादव गाजीपुर व मिरामुर्ति कैमुर बिहार के द्वारा शिव विवाह गीत, भजन, लोकगीत बिरहा, वीररस, चैती, फागुन, आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का जोरदार मुकाबला का आयोजन हुआ।आयोजक प्रकाश यादव, दिनेश यादव, अनिल यादव ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे भोजपुरी सांस्कृतिक कलाकारों को अंगवस्त्र स्मृति देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन व महत्वपूर्ण पर्व है। हम सभी को आस्था में विश्वास करना चाहिए। सुख, दुख में हमेशा भगवान को याद करना चाहिए। इश्वर हमेशा भक्तों का मदद करते रहते हैं। शाम को गाजे बाजे के साथ शिव वारात की आर्कषक झांकी निकाली गयी। जिसमें विभिन्न देवी देवताओं का लाग विमान आर्कषक लग रहा था।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि खूश्बु किन्नर, आयोजक प्रकाश यादव, संयोजक आंनद यादव, अध्यक्ष अनिल यादव, दिनेश यादव, राजीव कुमार सिंह मुन्ना, ग्राम प्रधान नारद यादव, सोनु यादव, विरेन्द्र यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी