जाम की समस्या को लेकर अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर लगा बैरियर
09 Jan 2026, 07:12 PM
कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण ताजपुर के समीप बैरियर लगा दिया गया है। जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर ताजपुर के समीप लगा बैरियर
बेधड़क News 24
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान बीते एक सप्ताह से लग रही जाम को लेकर कोतवाली पुलिस परेशान है। जाम की समस्या को देखते हुए कार्यदायी संस्था की ओर से ताजपुर के समीप बैरियर लगा दिया गया है। इससे बड़ी वाहनों को आने जाने में समस्या हो रही है। रात के समय में भारी वाहनों की लम्बी कतार लग जा रहा है। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। जिसके कारण मार्ग वन वे हो गया है। सकलडीहा चंदौली,चहनिया,धानापुर से आने जाने वाले वाहनों को सकलडीहा रजवाहा और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर ताजपुर के समीप डावर्ट कर दिया जा रहा है। इससे गांव के रास्ते वाहनों के आने जाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गया है। ताजपुर के समीप बैरियर लगा होने के बाद भी वाहनों के आने जाने से पुलिस कर्मी परेशान है। ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों को पांच से आठ किलोमीटर रूट बदलकर आना जाना पड़ रहा है। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण ताजपुर के समीप बैरियर लगा दिया गया है। जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। दो से तीन दिनों तक बड़ी वाहनों को चंदौली की ओर से डावर्ट कर दिया गया है। जिससे चंदौली वाया सकलडीहा चहनिया सैदपुर और धानापुर की ओर जा सकते है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली