बरेली हॉस्टल को मात दे बनारस हॉस्टल पहुंचा फाइनल में, शनिवार को बनारस और लखनऊ के बीच होगा फाइनल मुकाबला
30 Jan 2026, 08:08 PM
बरेली हॉस्टल ने शुरुआती मिनटों में दबाव बनाने की कोशिश की, जबकि बनारस हॉस्टल ने संतुलित रणनीति के साथ जवाबी हमले किए। पहले हाफ में दोनों टीमों को कुछ अच्छे मौके मिले, लेकिन मजबूत डिफेंस के चलते गोल नहीं हो सका।
बेधड़क News 24
धानापुर। अमर वीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आज़ाद मुस्लिम रोज़ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में हो रही 55वीं जमील खान जिद्दी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। बनारस हॉस्टल और बरेली हॉस्टल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे। दर्शकों की मौजूदगी ने मुकाबले का माहौल और भी जोशीला बना दिया।मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज़ रफ्तार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। बरेली हॉस्टल ने शुरुआती मिनटों में दबाव बनाने की कोशिश की, जबकि बनारस हॉस्टल ने संतुलित रणनीति के साथ जवाबी हमले किए। पहले हाफ में दोनों टीमों को कुछ अच्छे मौके मिले, लेकिन मजबूत डिफेंस के चलते गोल नहीं हो सका।मुकाबले के मध्यांतर से ठीक दस मिनट पहले बनारस हॉस्टल के खिलाड़ी आशीष यादव ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद बनारस हॉस्टल का आत्मविश्वास बढ़ा और टीम ने खेल पर नियंत्रण बना लिया। दूसरे हाफ में बनारस ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए एक और गोल कर रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता कल शनिवार को होने वाले फाइनल में लखनऊ की टीम से भिड़ेगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजक हक़नवाज़ खान ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करती हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजन समिति के सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
धानापुर : यू-डायस में नाम जोड़ने के नाम पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप, अभिभावकों में आक्रोश
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली