बलुआ पुलिस की शातिर ट्रैक्टर चोर के साथ मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली, शातिर चोर को पिछले कई वर्षों के कई थानों की पुलिस ढूंढ रही थी, ट्रैक्टर चोरी के 23 मुकदमे है पंजीकृत
02 May 2026, 07:33 AM
बलुआ पुलिस की शनिवार के तड़के सुबह ट्रैक्टर चोर के साथ भिड़ंत हो गया। जिसमें पुलिस को आत्म रक्षार्थ गोली चलानी पड़ी जो चोर के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद मौके पर गिर पड़े चोर को पुलिस मरहम पट्टी भी कराई।
बेधड़क News 24
चंदौली। बलुआ पुलिस की शनिवार के तड़के सुबह ट्रैक्टर चोर के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस को आत्म रक्षार्थ गोली चलानी पड़ी जो चोर के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद मौके पर गिर पड़े चोर को पुलिस मरहम पट्टी भी कराई। ईलाज कराने के बाद ज़ब पूछताछ किया गया तब पता चला कि वह ट्रैक्टर चोर है। जिसके ऊपर अन्य थानों में 21 व बलुआ थाने में भी 2 मुकदमा पंजीकृत है। शनिवार को भी वह चंदौली व मिर्ज़ापुर से ट्रैक्टर चोरी करके गाजीपुर जा रहा था। तब तक पुलिस के हाथ लग गया। मूलतः गाजीपुर जिले का रहने वाला मृत्युंजय कुशवाहा ट्रैक्टर चोर में महारथ हासिल किया है। अब तक इसके द्वारा सैकड़ों ट्रैक्टर चोरी की गई है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार इसके उपर कुल 23 मुकदमें है। 2003 से जेल जाना शुरू कर दिया है जो लगभग हर वर्ष 02-02 बार जेल जाता है। बलुआ में ट्रैक्टर चोरी का पुलिस विवेचना कर रही थी उसी में इसका लोकेशन शनिवार को मथेला नहर पर मिला। जिसकी जानकरी होते ही बलुआ पुलिस सक्रिय हो गई। बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह टीम के साथ ज़ब तक मौके पर पहुंचे तब दो ट्रैक्टर इंजन आता दिखा। जिसे पुलिस ने इशारा कर रोका तो एक ट्रैक्टर चोर साइड में खड़ा कर भाग निकला और देखते ही देखते दूसरा भी भागने लगा। जब पुलिस ने उसे दौड़ाया तब वह पास में लिए असलहे से फायर झोंक दिया। पुलिस को इसका अंदाजा भी नहीं था, कि चोर बचने के लिए फायरिंग करेंगे। हलांकि भागने के साथ गोली चलाने के कारण किसी को लगी नहीं। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो उसके पैर में जाकर लगी। पुलिस के साथ मुठभेड़ कि जानकारी होते ही मौके पर सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा भी पहुँच गए। घायलवस्था में इसे चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहाँ मरहम पट्टी के बाद इसे डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई।
बलुआ पुलिस की शातिर ट्रैक्टर चोर के साथ मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली, शातिर चोर को पिछले कई वर्षों के कई थानों की पुलिस ढूंढ रही थी, ट्रैक्टर चोरी के 23 मुकदमे है पंजीकृत
चंदौली
धानापुर : चोरों के हौसले बुलंद, नौली गांव स्थित दुर्गा मंदिर में तीसरी बार चोरी, आभूषण और चढ़ावे का नकदी साफ
धानापुर, चंदौली
भारी बारिश में भी नैनो उर्वरक के प्रति जागरूक दिखे किसान
मिर्जापुर
बलुआ पुलिस ने बारह घंटे में चोरी का किया खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बैटरी बरामद
चहनियां, चंदौली
ममता के गढ़ में सेंध की उम्मीद, खिल सकता है कमल
बंगाल चुनाव