बलुआ पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ एक युवक को दबोचा।
08 Feb 2026, 07:38 PM
इस संदर्भ में गिरफ्तार युवक की पहचान रामाश्रय कुमार पुत्र पन्नालाल कुशवाहा, निवासी ग्राम रमौली, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
बेधड़क News 24
चहनियां (चन्दौली)। जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज व नायलान मांझा के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बलुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शनिवार की रात में 4.745 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बलुआ थाना अध्यक्ष को मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस ने अभियुक्त को न्यू जय मां काली 99 प्लास्टिक एवं जनरल स्टोर, ग्राम खंडवारी,चहनियां, से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। इस संदर्भ में गिरफ्तार युवक की पहचान रामाश्रय कुमार पुत्र पन्नालाल कुशवाहा, निवासी ग्राम रमौली, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। इस मामले में थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 33/2026 धारा 293/125/223 बीएनएस तथा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा आमजन, पशु-पक्षियों एवं पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। इससे दुर्घटनाएं और जानलेवा घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार प्रजापति, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनंत कुमार भार्गव,उप निरीक्षक जमीलुद्दीन खान, उप निरीक्षक रामबिहारी सिंह, उप निरीक्षक अमरनाथ साहनी, कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा, कांस्टेबल कृष्णकांत राय शामिल रहे।
चंदौली : माहौल बिगाड़ने वालो पर साइबर सेल की पैनी नज़र, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक मुस्लिम युवक पर मुकदमा दर्ज
पीडीडीयू नगर, चंदौली
बंगाल में भाजपा की जीत एक बड़ी जन-प्रतिक्रिया - रत्नाकर सिंह
गोरखपुर
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप व प्रदेश में चौदहवां स्थान पाने वाली रेखा बिंद को युवा समाज सेवी दुर्गेश सिंह ने भिक्षाटन कर दिया 11 हजार का आर्थिक सहयोग
चंदौली
धानापुर में भू माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाकपा (माले) ने जुलूस निकालकर जांच की मांग की
चंदौली
शादी का झूठा वादा करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सकलडीहा, चंदौली