बहेरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर अक्सर लटका रहता है ताला, स्वास्थ्य सेवाएं ठप
07 Aug 2026, 08:35 PM
ग्रामीणों को गांव के स्तर पर बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर धानापुर विकास खंड के बहेरी गांव में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
बहेरी में बंद पड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर (गूगल लोकेशन कैमरा)
बेधड़क News 24
पार्ट 1 - चंदौली में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर बेधड़क न्यूज 24 का खास अभियान
ग्रामीणों ने सीएचओ पर लगाया अनुपस्थित रहने का आरोप, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से बढ़ा आक्रोश
बेधड़क न्यूज 24 | धानापुर (चंदौली)
ग्रामीणों को गांव के स्तर पर बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर धानापुर विकास खंड के बहेरी गांव में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अधिकांश समय बंद रहता है, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक केंद्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ज्योति कुमारी अक्सर कई-कई दिनों तक केंद्र पर नहीं आती हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकांश समय ताला लटका रहता है और यदि कभी खुलता भी है तो कुछ ही घंटों में बंद कर दिया जाता है। परिणामस्वरूप बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और अन्य मरीजों को मामूली इलाज के लिए भी दूर स्थित अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए बड़ी धनराशि खर्च कर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना की है, लेकिन यदि केंद्र नियमित रूप से संचालित ही नहीं होंगे तो सरकारी योजनाओं का उद्देश्य कैसे पूरा होगा। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा सीधे ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र के अनियमित संचालन की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि यदि स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं तो विभागीय अधिकारी नियमित निगरानी क्यों नहीं कर रहे हैं।
सीएमओ की कार्यशैली पर भी उठे सवाल
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, स्वास्थ्य केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।
- स्वास्थ्यकर्मी की दैनिक उपस्थिति की निगरानी की जाए।
- पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
- ग्रामीणों को गांव में ही समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
वर्जन -----"मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"— मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली