धानापुर : बाबा बीर बौरहवा का वार्षिक श्रृंगारोत्सव हुआ शुरू
01 Jan 2026, 11:58 AM
हिंदू-मुस्लिम एकता का विहंगम दृश्य, शुद्धन राइन कई वर्षों से धानापुर कस्बे में होने वाली दुर्गा पूजा और नवरात्र सहित अन्य कार्यक्रमों में लेते रहे हैं भाग
बाबा बीर बौरहवा मंदिर को फूल माला से सजाया गया है
बेधड़क News 24
चंदौली (ब्यूरो रिपोर्ट )। जिले के धानापुर कस्बे में बाबा वीर बौरहवा का दो दिवसीय वार्षिक श्रृंगार उत्सव शुरू हो गया है। ग्राम प्रधान राम जी कुशवाहा और ओदरा प्रधान पति विनोद बिंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।दो दिवसीय इस कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और शाम को विशाल भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसमें कलाकार गुड्डु हासमी, प्रमोद कुमार और गायिका गायत्री मौर्या सहित अन्य कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दीं जाएगी।वहीं, शुक्रवार शाम को एक विराट बिरहा दंगल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें रामजन्म जांबाज टोपी वाले (चंदौली) और सुरेंद्र यादव बागी (बलिया) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।इस दो दिवसीय कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग एक महीने पहले से चल रही थीं। शाम को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों भक्त बाबा का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके लिए सैकड़ों कारीगर दो दिनों से लगे हुए हैं।कार्यक्रम की तैयारियों में शुद्धन राइन नामक एक मुस्लिम समाज के व्यक्ति भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से हिंदू-मुस्लिम एकता का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है। शुद्धन राइन कई वर्षों से धानापुर कस्बे में होने वाली दुर्गा पूजा और नवरात्र सहित अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेते रहे हैं।और बाबा बीर बौरहवा के भंडारे की जिम्मेदारी पूरी मेहनत से निभा रहें हैं उत्सव के पहले दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका और मंगल जीवन की कामना की। इस दौरान भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने हलवा, मटर और चूड़ा का प्रसाद भी ग्रहण किया। पूरे दिन चलने वाले भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लें रहें हैं ।इस अवसर पर मुख्य रूप से चंदन यादव, रामधनी यादव, मुराहु सेठ, यशवंत मौर्य, गुड्डू यादव, डॉ. लालजी कुशवाहा, संजय यादव, पाले खान, बृजेश, शत्रुघ्न, लक्ष्मण फौजी और अखिलेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली