आशा/आशा संगिनीओ ने विधायक को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र, विधायक सुशील सिंह का आश्वाशन विधानसभा के सदन सत्र में उगाएंगे उनकी आवाज
04 Jan 2026, 07:01 PM
आशा/आशा संगीनियों की विधानसभा में आवाज उठाएंगे विधायक सुशील सिंह, उनके मानदेय को लेकर सूबे के मुखिया से करेंगे मुलाकात।
बेधड़क News 24
धानापुर। कस्बा स्थित ब्लॉक सभागार में रविवार को आशा /आशा संगिनीओ ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से मिलकर अपनी समस्या को अवगत कराया। और 13 सूत्री मांग पत्र भी सौंपी। आशा /आशा संगिनीयो का कहना है कि हम लोग ग्राम सभा के अंदर प्रसव, टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान, फाइलेरिया, क्षय रोग नियंत्रण, आभा कार्ड व आयुष्मान कार्ड जैसी तमाम सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभा रही है। लेकिन इसके बावजूद अब तक उनका कोई स्थायी मानदेय निर्धारित नहीं किया गय है। विधायक सुशील सिंह विधायक ने कहा कि आप लोगों की समस्या हम विधानसभा के सदन सत्र में उठाएंगे और आप लोगों की मांग पत्र लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी से मिलेगे और मानदेय निर्धारित कराएंगे। इस दौरान आशा संगिनी धर्मावती देवी, कुसुम देवी, मनसा देवी, निर्मला यादव, सरोज देवी, आशा सीमा देवी, रिकी पाल ,नीलम देवी, उषा देवी, पुष्पा सिंह आदि उपस्थित रही।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली