चीफ शाहब के आने की भनक लगते ही सिंचाई विभाग ने आधा अधूरा सफाई कर, लगा दिया चुना
17 Dec 2025, 12:13 PM
माइनर के आधार अधूरी सफाई पर किसानों में आक्रोश बोले ठेकेदार व विभाग सभी मिल कर हमें चुना लगा रहे है। इनके इस सांठगांठ पर जनप्रतिनिधि भी मौन साधे है। लोगों ने कहा हम देंगे उन्हें अब जबाव...
चीफ के आने की भनक लगते ही माइनर की हो गई आधा अधूरा सफाई
बेधड़क News 24
तो चीफ साफ गुजरेंगे इस लिए मुख्य मार्गो से सटी माइनरों, नहरों का आधा अधूरा सफाई कर छिड़क दिया गया चुना !
ये चुना सरकार को है या जनता को जनप्रतिनिधि भी मौन !
चंदौली। तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है"। प्रसिद्ध शायर अदम गोंडवी की ये लाइनें हिंगुतरगढ़ पश्चिमी माइनर पर खूब सटीक बैठ रही है। जहां आधी माइनर में होली और आधी में दिवाली का खेल खेला गया है। कोलपुर नहर में किशुनपुरा गांव स्थित हेड से धानापुर-चहनियां रोड के पास तक पूरी की पूरी माइनर झाड़ झंखाड़ से पटी है। जबकि आगे की माइनर का साफ-सफाई कर चुने कि लाइन की गई है। जो ये दर्शा रही है कि इस माइनर में अबकी बार पहली बार पानी आएगा।
जिसको लेकर किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग बिल्कुल चौकन्ना है और स्वच्छता पर पूरा ध्यान दे रहा है। ये अलग बात है कि मात्र चुना लगाने का काम हो रहा है। ये चुना सरकार को लगे या जनता को इससे जनप्रतिनिधियों को भी कोई मतलब नहीं है। ऐसे जनप्रतिनिधियों को जवाब देने के लिए हम सब भी तैयार है।
हर साल नहरों की मरम्मत व सिल्ट सफाई के नाम पर लाखों रुपये का होता है बंदरबांट, जिससे नहरें बदहाली से नहीं उबर पा रही हैं।
सिंचाई विभाग द्वारा चलाया गया नहरों की सफाई का अभियान आधा अधूरा कर छोड़ दिया जाता है। कहीं पर सफाई की गई है तो कहीं पर माइनरों में जंगली झाड़ियां उगी हुई हैं। कुछ नहरों की स्थित ये है कि पानी टेल तक पहुंचता ही नहीं है।
क्षेत्र में कही कही किसान फसल की सिंचाई के लिए परेशान हैं। उन्हें आज तलक पानी नहीं मिला। सिंचाई विभाग द्वारा रखरखाव के अभाव के चलते नहरें बदहाल हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप सिंचाई विभाग द्वारा हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए जल प्रबन्धन उपभोक्ता समितियों का गठन कराया गया है। लेकिन नहरों की सफाई के नाम पर हर साल महज औपचारिकता ही निभाई जाती है। विभाग के अधिकारियों व समितियों की साठगांठ से हर साल नहरों की मरम्मत व सिल्ट सफाई के नाम पर लाखों रुपये का बंदरबांट कर लिया जाता है। जिससे नहरें बदहाली से नहीं उबर पा रही हैं।
वर्जन -
अगर ठेकेदार द्वारा ऐसी गड़बड़ी की गई है। तो इसकी तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएंगी। ये भी हो सकता है कि माइनर में कही गिला हो इसलिए जेसीबी चलने में दिक्कत रही होगी। ठेकेदार को निर्देशित कर इस कार्य को पूरा कराया जाएगा और किसानों को सहूलियत व सुविधा मिले इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। - अजय यादव, अवर अभियंता सिंचाई विभाग
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी