प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के इनामी शूटर अरविंद यादव को सारनाथ पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया,पैर में लगी गोली
04 Jan 2026, 08:14 AM
डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अपराधी की तलाश में लगातार दो टीमें लगाई गई थीं।
घटना स्थल पर दो अवैध तमंचा बरामद करती वाराणसी पुलिस
बेधड़क News 24
वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य शूटर अरविंद यादव को शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में पुलिस की गोली उसके दाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। घायल शूटर का इलाज दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात गंगा किनारे सरायमोहना के पास आरोपी बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को देखते ही अरविंद यादव ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं। आरोपी अरविंद यादव गाजीपुर जिले के सिमराफैज गांव का रहने वाला है।
डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अपराधी की तलाश में लगातार दो टीमें लगाई गई थीं। जवाबी कार्रवाई में अरविंद को दबोच लिया गया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। मामले में एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली