जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अनामिका पांडे व एकल काव्य प्रस्तुति में अंतिम उपाध्याय रहे प्रथम
22 Dec 2025, 05:49 PM
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के क्रम में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रस्तुत करती प्रतिभागी छात्रा
बेधड़क News 24
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के क्रम में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय चकिया, राजकीय महाविद्यालय सैयद राजा ,राजकीय महाविद्यालय धानापुर, सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुकृति मिश्रा ने अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके की।
उक्त प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में शमशेर बहादुर सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ला, डॉ. अविनाश कुमार सिंह, डॉ. रितेश, डॉ. रविन्द्र कुमार यादव, डॉ रविकांत भारद्वाज, डॉ. लल्लन भारती, डॉ. आनंद प्रकाश पांडे उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में अनामिका पांडे प्रथम पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय, द्वितीय स्थान अंजू सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज और तृतीय स्थान सुजाता मौर्य राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा ने प्राप्त किया।
एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंतिम उपाध्याय पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय, द्वितीय स्थान अलका पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा और तृतीय स्थान काजल कुमारी राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा ने प्राप्त किया।
उक्त अवसर पर प्राचार्य ने सभी स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य के कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर पंकज कुमार झा, डॉ. अशोक कुमार, डॉक्टर अमित विश्वकर्मा, डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर सुमन मुखर्जी, दिलशाद अंसारी कन्हैयालाल भारती, राजेश कुमार, विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ पवन गुप्ता ने किया।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली