पिता को खोने के दर्द के बीच भदाहूं के अमित मौर्य ने NET में 5539वीं रैंक हासिल कर धानापुर का नाम किया रोशन
18 Aug 2026, 06:18 PM
यह सफलता अमित के लिए सिर्फ एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं बल्कि दर्द, संघर्ष, जिम्मेदारी और हौसले की ऐसी कहानी है, जो हर युवा को प्रेरणा देती है।
शहीद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में सम्मानित होते हुएं
बेधड़क News 24
धानापुर। क्षेत्र के भदाहूं गांव के लाल अमित मौर्य ने NET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 5539वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से ग्रामसभा भदाहूं सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। यह सफलता अमित के लिए सिर्फ एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं बल्कि दर्द, संघर्ष, जिम्मेदारी और हौसले की ऐसी कहानी है, जो हर युवा को प्रेरणा देती है। लगभग एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में उनके पिता का निधन हो गया। परिवार के लिए यह बेहद कठिन और भावुक समय था। पिता के साए के उठ जाने का दर्द अमित के जीवन में गहरा था, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेके। आंखों में पिता की यादें और दिल में अपने सपनों को लेकर अमित अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। दुख ने उन्हें तोड़ने के बजाय और मजबूत किया। उन्होंने अपने पिता के सपनों और अपने भविष्य को संजोते हुए पढ़ाई जारी रखी और अंततः अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।
अमित की सफलता की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। बनारस स्थित Aakash Institute तथा अमर शहीद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में भी भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अमित का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर छात्र नेता ऋषि पाल ‘विनीत’ ने अमित मौर्य को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “अमित की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उस संघर्ष की जीत है, जिसमें एक बेटे ने अपने पिता को खोने के गम के बावजूद अपने सपनों को मरने नहीं दिया। विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति उनका समर्पण धानापुर और पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। अमित की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है।” उन्होंने कहा कि अमित मौर्य ने साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर हौसला मजबूत हो तो मंजिल जरूर हासिल होती है। अमित की यह सफलता उनके संघर्ष को सलाम और उनके पिता की स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि है।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली