कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत, बिछडे़ दंपतियों को मिलाया
17 Dec 2025, 01:38 PM
चन्दौली पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत अलग हुए दम्पत्तियों को समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक, थाना बलुआ/मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से आज 01 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी।
मिशन शक्ति केंद्र पर एक हुए पति पत्नी और महिला पुलिस
बेधड़क News 24
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार थाना बलुआ/मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है। आज बुधवार को ऐसे ही 01 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर थाना बलुआ/मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया।
दोनों पक्षों आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये।
महिला थाना/मिशन शक्ति केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेज दिया गया।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली