निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
21 May 2026, 08:04 AM
ग्रामीणों का आरोप निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का नहीं हो रहा उपयोग
नाली व आरसीसी निर्माण कार्य में अनियमितता पर क्षुब्ध ग्रामीण करते प्रदर्शन
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर)। अदलहाट क्षेत्र के रामपुर चौराहा से बेलहर रजवाहा तक बन रहे नाली एवं आरसीसी मार्ग निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की।बताया गया कि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने तथा ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग 440 मीटर लंबे मार्ग एवं नाली का निर्माण कराया जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि घटिया गिट्टी, बालू तथा कम मात्रा में सीमेंट प्रयोग किए जाने के कारण निर्माणाधीन आरसीसी मार्ग में शुरुआती दौर में ही दरारें पड़ने लगी हैं और कई स्थानों पर टूट-फूट दिखाई दे रही है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।प्रदर्शन करने वालों में दीपक सोनकर, राम प्रसाद, प्रमोद, राम जनम प्रजापति, लोकपति, राजेंद्र सोनकर, अशोक, सिद्धनाथ भारती एवं बिहारी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।दौलताबाद ग्राम प्रधान बनारसी गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया है।वहीं लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अंजेश पटेल ने बताया कि घटिया गिट्टी प्रयोग किए जाने की सूचना मिलने पर संबंधित सामग्री हटवा दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए विभागीय कमेटी गठित कर दी गई है।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली