अघोषित बिजली कटौती से परेशान डबरिया पावर हाउस के लोगों ने ताला बंद कर किए प्रदर्शन
26 Aug 2026, 11:45 AM
डबरिया स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कई दिनों से जारी बिजली कटौती से परेशान होकर किया गया। डबरिया पावर हाउस से गुरैनी, बिरासराय, बघरी और माधोपुर चार फीडरों को बिजली की आपूर्ति की जाती है।
बेधड़क News 24
धानापुर। क्षेत्र के डबरिया स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कई दिनों से जारी बिजली कटौती से परेशान होकर किया गया। डबरिया पावर हाउस से गुरैनी, बिरासराय, बघरी और माधोपुर चार फीडरों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। लगातार बिजली कटौती से परेशान होकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर सभी फीडरों को बंद कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जाए। धीरेंद्र सिंह माया ने बताया कि डबरिया 33/11 पावर हाउस पर आए दिन की कटौती से पूरा क्षेत्र प्रभावित है। धान की सिंचाई में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी समस्याओं को दूर करने में लापरवाही बरत रहे हैं और लोगों के फोन भी नहीं उठाते। इससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर लापरवाह अधिकारी इन आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।
धीरेंद्र सिंह, संतोष पांडे, प्रीतम दादा, प्रदीप सिंह और अजय मौर्य सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि डबरिया और रमौली की बिजली लाइनें एक साथ जुड़ी होने के कारण रमौली में फाल्ट होने पर डबरिया की भी बिजली बंद हो जाती है। उन्होंने इसे तत्काल अलग करने की मांग की। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई दीपक दास ने बताया कि बारिश के कारण कुछ तकनीकी खराबी आई है, जिसे तत्काल ठीक किया जा रहा है।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली