स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : मिशन सेफ फ्यूचर के तहत बड़ी कार्रवाई, 2 वाहन सीज और 6 का चालान
02 Jul 2026, 08:13 PM
परिवहन विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि स्कूल प्रबंधक समय रहते परिवहन कार्यालय या नजदीकी एटीएस (ATS) सेंटर पर वाहनों की मरम्मत कराकर फिटनेस जांच करा लें। समयावधि के भीतर फिटनेस न कराने पर वाहनों का पंजीकरण निलंबित और निरस्त कर दिया जाएगा।
बेधड़क News 24
अनफिट और बिना परमिट दौड़ने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ चंदौली में चला विशेष चेकिंग अभियान
जिले के 40 स्कूली वाहनों की फिटनेस समाप्त, स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी, नहीं चेते तो रद्द होगा पंजीकरण
चंदौली। शासन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग पूरी तरह सख्त हो गया है। बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए प्रदेश व्यापी विशेष अभियान "मिशन सेफ फ्यूचर" के तहत जनपद चंदौली में अवैध, बिना फिटनेस और बिना परमिट संचालित होने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ सीधी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता तक रद्द करने की तैयारी है।'मिशन सेफ फ्यूचर' के तहत गुरुवार (02 जुलाई 2026) को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सदर विजय त्रिवेदी एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन-प्रथम) डॉ. सर्वेश गौतम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चंदौली स्थित सेंट जॉन्स, स्वामी परमहंस एवं विवेकानन्द स्कूल के वाहनों का मौके पर भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों जैसे— अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), फर्स्ट-एड बॉक्स, जीपीएस (GPS), सीसीटीवी (CCTV) कैमरा और इमरजेंसी विंडो आदि की जांच की गई। जांच में मानकों की अनदेखी पाए जाने पर कुल 06 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर कमियां मिलने पर 02 स्कूली वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप मचा रहा।"एकीकृत विद्यालय वाहन अनुश्रवण पोर्टल" के अनुसार जनपद में कुल 794 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 40 वाहनों की फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। पोर्टल की रिपोर्ट के आधार पर परिवहन कार्यालय चंदौली द्वारा संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
इन प्रमुख स्कूलों के वाहनों की फिटनेस है समाप्त
गुरुकुल स्कूल नियामताबाद 06 स्कूली वाहन, एम्बीशन स्कूल 03 स्कूली वाहन, राईजिंग सन वर्ल्ड स्कूल, बबुरी 03 स्कूली वाहन
परिवहन विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि स्कूल प्रबंधक समय रहते परिवहन कार्यालय या नजदीकी एटीएस (ATS) सेंटर पर वाहनों की मरम्मत कराकर फिटनेस जांच करा लें। समयावधि के भीतर फिटनेस न कराने पर वाहनों का पंजीकरण निलंबित और निरस्त कर दिया जाएगा। यही नहीं, अत्यधिक अनफिट और अनाधिकृत वाहनों को RVSF (Registered Vehicle Scrapping Facility) के माध्यम से कबाड़ (स्क्रैप) घोषित कर दिया जाएगा।उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली-1998 के अध्याय-9(क) के नियम-222-छ के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में 'विद्यालय प्राधिकारी' की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित अधिकारी, पुलिस, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्थानीय निकाय और अभिभावकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।प्रशासनिक स्तर पर इस व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी। इस बैठक में जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रबंधकों, प्राचार्यों और प्रतिनिधियों की सहभागिता अनिवार्य की गई है। अधिकारियों ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति खुद भी जागरूक रहें।
स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : मिशन सेफ फ्यूचर के तहत बड़ी कार्रवाई, 2 वाहन सीज और 6 का चालान
चंदौली
VB-G RAM G योजना के शुभारंभ की तैयारियां तेज, धानापुर में बीडीओ ने की समीक्षा बैठक
धानापुर, चंदौली
एस.एस कॉन्वेंट स्कूल की पूर्व छात्रा काजल ने रचा इतिहास, IIT ROORKEE में M.Tech हेतु हुई चयनित
धानापुर, चंदौली
धानापुर : चार वर्षों से फरार एक वारंटी अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
धानापुर, चंदौली
विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने सहित अन्य जुर्म में 38 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, धर पकड़ में जुटी पुलिस
धानापुर, चंदौली