{"time":1771939440811,"blocks":[{"id":"143e5MaiYr","type":"paragraph","data":{"text":"चंदौली। जिले में होली के त्योहार से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को खोवा, पनीर और नमकीन फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर नमूने लिए हैं। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर की गई है। अभियान के पहले चरण में खाद्य सुरक्षा मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से आम जनता और खाद्य कारोब