युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
20 Dec 2025, 06:04 PM
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना जिगना पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
बेधड़क News 24
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेलजिला संवाददाता: अभिजीत श्रीवास्तव मिर्जापुर। जनपद की जिगना पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और डराने-धमकाने के आरोपी नीरज उर्फ तन्नू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।क्या है पूरा मामला?बीते 18 दिसंबर 2025 को पीड़िता के पिता ने थाना जिगना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी नीरज गुप्ता ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता का यह भी आरोप था कि जब उन्होंने इस संबंध में आरोपी के घर जाकर पूछताछ की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही, घर से जेवरात गायब होने की आशंका भी जताई गई थी।पुलिस की त्वरित कार्रवाईमामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सोमेन बर्मा ने क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष जिगना के कुशल निर्देशन में उप-निरीक्षक रामबचन यादव की टीम ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की।कुशहां नहर पुलिया के पास से दबोचा गयपुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी नीरज उर्फ तन्नू गुप्ता (निवासी: बड़ी सिहावल, थाना जिगना) को कुशहां नहर पुलिया चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
चंदौली : माहौल बिगाड़ने वालो पर साइबर सेल की पैनी नज़र, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक मुस्लिम युवक पर मुकदमा दर्ज
पीडीडीयू नगर, चंदौली
बंगाल में भाजपा की जीत एक बड़ी जन-प्रतिक्रिया - रत्नाकर सिंह
गोरखपुर
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप व प्रदेश में चौदहवां स्थान पाने वाली रेखा बिंद को युवा समाज सेवी दुर्गेश सिंह ने भिक्षाटन कर दिया 11 हजार का आर्थिक सहयोग
चंदौली
धानापुर में भू माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाकपा (माले) ने जुलूस निकालकर जांच की मांग की
चंदौली
शादी का झूठा वादा करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सकलडीहा, चंदौली