शादी का झूठा वादा करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
03 May 2026, 07:43 PM
एक गांव में एक युवती से शादी का झूठा वादा करके एक युवक ने कई माह तक शारीरिक संबध बनाया। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक ने इंकार कर दिया
बेधड़क News 24
सकलडीहा। गांव की भोली भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फसाकर शारीरिक संबध बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है।। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दर्ज एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मनसोहदों में खलबली मची हुई है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से शादी का झूठा वादा करके एक युवक ने कई माह तक शारीरिक संबध बनाया। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक ने इंकार कर दिया। यही नही लड़के के साथ गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी भी दिया। इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों की ओर से कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार के बीएनएस की विभिन्न धारा के तहत जेल भेज दिया। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि आरोपी युवक ईटवा गांव निवासी परमात्मा उर्फ सागर मौर्या उर्फ गोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक अभिमन्यु राय, राजेन्द्र प्रसाद और रोहित गौंड रहे।
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली
चंदौली में मिड-डे मील की थाली में मिला कीड़ा, बीएसए ने बैठाई जांच, दोषी पाए जाने पर होगी तत्काल कार्रवाई
चंदौली
किसने बदला संविधान, किया जातिगत विधान पढ़िये बेधड़क न्यूज 24 पर ये खास रिपोर्ट
मिर्जापुर
कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, विश्वेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर जनकल्याण की मांगी कामनाएं
धानापुर, चंदौली