राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने निकाली साईकिल संदेश यात्रा
12 Jan 2026, 08:09 PM
यह दिन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मनाया जाता है, जो युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। वह युवाओं की शक्ति और मानवता की सेवा करने में दृढ़ विश्वास रखते थे।
बेधड़क News 24
चंदौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चन्दौली द्वार सोमवार को स्वामी विवेकानंद के 164वीं जयंती को "राष्ट्रीय युवा दिवस" के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत साईकिल संदेश यात्रा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साईकिल संदेश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अनुज प्रताप सिंह और एबीवीपी चंदौली के जिला संयोजक राजवीर सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखा कर किया गया। साईकिल संदेश यात्रा महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के परिसर से नगर भ्रमण कर पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान विद्यार्थी परिषद् के जिला संयोजक राजवीर सिंह चौहान ने स्वामी विवेकानंद जी के विचार रखते हुए कहा कि युवा वो नहीं जिसकी उम्र 20 साल है, युवा वो है जिसके हौसलों में जान है। युवा भाजपा नेता अनुज प्रताप सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मनाया जाता है, जो युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। वह युवाओं की शक्ति और मानवता की सेवा करने में दृढ़ विश्वास रखते थे। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि गुलाम का कोई धर्म नहीं होता और भारत को गुलामी से आजाद कराना धर्म है। स्वामी जी कहते थे कि हम वो हैं, जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि हम क्या सोचते हैं। उनके विचार किसी को भी ऊर्जा से भरने वाले हैं। आइए आज हम सब मिलकर राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल होने के लिए संकल्प लें और स्वामी विवेकानंद को नमन करें। इस दौरान नगर के कार्यकर्ता यशराज खरवार, शुभम पांडेय, मनीष यादव, मयंक, आकाश कुमार आदि उपस्थित रहे।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी